Hardoi News: हरदोई में गांधी जयंती की तैयारियां तेज, डीएम राहुल पाण्डेय ने दिए भव्य आयोजन और विशेष स्वच्छता अभियान के निर्देश

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक

By INA News Desk
Sep 28, 2026 - 21:18
4 Views
Hardoi News: हरदोई में गांधी जयंती की तैयारियां तेज, डीएम राहुल पाण्डेय ने दिए भव्य आयोजन और विशेष स्वच्छता अभियान के निर्देश

Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गांधी जयंती समारोह का आयोजन पूरी गरिमा एवं भव्यता के साथ कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित कराया जाए। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : खैराबाद में भारी बारिश के बीच पालिका प्रशासन सक्रिय: जनरेटर से जलापूर्ति, राहत कार्य तेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow