Ballia : मनियर पुलिस की मुस्तैदी से साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति को वापस मिले साठ हजार रुपये
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा-निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा और थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में मनियर थाने की पुलिस और साइबर सेल ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से
Report- S.Asif Hussain Zaidi
बलिया के मनियर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में तेजी से कदम उठाते हुए पीड़ित के बैंक खाते में साठ हजार रुपये वापस करा दिए हैं। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बिहार घूमने गए बासूदेव पर्वत का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद उनके बैंक खाते से धोखे से 92,349 रुपये निकाल लिए गए थे। इसकी जानकारी जब पुलिस को दी गई, तो मामले को गंभीरता से लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा-निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा और थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में मनियर थाने की पुलिस और साइबर सेल ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से बातचीत और तालमेल बिठाकर धोखाधड़ी से निकाली गई रकम में से साठ हजार रुपये तुरंत होल्ड यानी रुकवा दिए। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के हुक्म पर यह राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मनियर शाखा में मौजूद पीड़ित के खाते में दोबारा भेज दी गई। अपने डूबे हुए पैसे वापस पाकर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर थाने की टीम का धन्यवाद किया।
Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें
What's Your Reaction?




