Ballia News: SP, ADM ने महाकुम्भ जाने वाले यात्रियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
बताया गया कि यात्रा के दौरान या प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की सहायाता के लिए जीआरपी, रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस से सहयोग प्राप्त कर सकते है। अपराध नियत्रंण के लिए रेलवे प..
By INA News Ballia.
महाकुंभ के अंतिम चरण में श्रद्धालुओ की ट्रेनों के माध्यम से यात्रा के लिए हो रही अधिक भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सकुशल यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रेलवे प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ के सहयोग के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम राजेश गुप्ता, रेलवे प्रशासन व कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ महाकुम्भ मेला प्रयागराज के दृष्टिगत जनपद में भीड़ नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे परिसर में भ्रमण कर यात्रियों से वार्ता कर सकुशल यात्रा का आश्वासन दिया। इस बीच यात्रा के दौरान धैर्य बनाये रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात यात्रियों को बताई गई।
बताया गया कि यात्रा के दौरान या प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की सहायाता के लिए जीआरपी, रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस से सहयोग प्राप्त कर सकते है। अपराध नियत्रंण के लिए रेलवे परिसर/प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली।
इस बीच पुलिस अधीक्षक ओमवीर व प्रभारी अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, व सुविधा का जायजा लिया ताकि यात्रियों की सकुशल यात्रा हो सके। इस अवसर पर प्रभारी अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह, क्षेत्राधिकारी, महिला थाना प्रभारी, समेत समस्त चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?











