Ballia News: बांसडीह में टून जी पाठक का तूफानी दौरा, 154 गांवों में जनसंवाद का ऐलान; बोले- चाहिए कोल्ड स्टोरेज और इंजीनियरिंग कॉलेज
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक उर्फ टून जी पाठक ने रोजगार और विकास के मुद्दे पर बड़ा
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक उर्फ टून जी पाठक ने रोजगार और विकास के मुद्दे पर बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। 154 गांवों तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ वह रोजाना चार गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह नैना गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने पाठक परिवार से अपने दशकों पुराने रिश्ते को याद किया। गौरतलब है कि टून जी पाठक के चाचा स्वर्गीय बच्चा पाठक बांसडीह से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ग्रामीणों ने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया।
जन चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए टून जी पाठक ने कहा कि बांसडीह की जमीन उपजाऊ है, यहां सब्जी और अनाज की बंपर पैदावार होती है, लेकिन कोल्ड स्टोरेज न होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। अगर यहां बड़े कोल्ड स्टोरेज बनें तो यहां की फसलें देश-विदेश तक निर्यात की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए आज भी दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बांसडीह में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना बहुत जरूरी है।
Also Read- BRICS Summit: 3 दिन में 15 द्विपक्षीय बैठकें, पीएम मोदी के कूटनीतिक एजेंडे में छाया रहा ग्लोबल साउथ
What's Your Reaction?