Bhadohi : भदोही में बुजुर्गों के लिए शुरू हुआ मुफ्त लंगर, जल्द बनेगा वृद्ध आश्रम

यह लंगर ठंड के दिनों में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। गर्मी के मौसम में यह सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक जारी रहेगा। फिलहाल यहां केवल भोजन की सुविधा है।

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 21:51
14 Views
Bhadohi : भदोही में बुजुर्गों के लिए शुरू हुआ मुफ्त लंगर, जल्द बनेगा वृद्ध आश्रम
Bhadohi : भदोही में बुजुर्गों के लिए शुरू हुआ मुफ्त लंगर, जल्द बनेगा वृद्ध आश्रम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजसेवी और उद्योगपति पंडित भोलानाथ शुक्ल ने घर से उपेक्षित बुजुर्गों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने अपने पैतृक गांव हरिपुर में बाबा के तालाब स्थित माँ विंध्यवासिनी शक्तिपीठ पर बुजुर्गों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की शुरुआत की।

यह लंगर ठंड के दिनों में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। गर्मी के मौसम में यह सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक जारी रहेगा। फिलहाल यहां केवल भोजन की सुविधा है। वृद्ध आश्रम का शिलान्यास 26 जनवरी को किया जाएगा।

भोलानाथ शुक्ल ने कहा कि समाज में बुजुर्गों को तिरस्कार मिल रहा है, जिससे उन्हें दुख होता है। इसलिए उन्होंने बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लिया है। लंगर में कोई भी वृद्ध या असहाय व्यक्ति जाकर दोनों समय का भोजन कर सकता है। उन्होंने हर महीने पांच लाख रुपये बुजुर्गों की सेवा पर खर्च करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow