Bhadohi : विश्वनाथपुर गांव में ब्राह्मण परिवार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई में देरी से नाराजगी

अम्बरीष तिवारी ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मंगलवार सुबह 10 बजे पूरे ब्राह्मण समाज के साथ एसपी कार्यालय पर अनिश्चि

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 21:51
59 Views
Bhadohi : विश्वनाथपुर गांव में ब्राह्मण परिवार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई में देरी से नाराजगी
Bhadohi : विश्वनाथपुर गांव में ब्राह्मण परिवार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई में देरी से नाराजगी
Advertisement
Advertisement

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में कुछ समय पहले एक ब्राह्मण परिवार के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की घटना हुई। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी है। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही ने रविवार को संगठन की आपात बैठक बुलाई। बैठक में पुलिस प्रशासन की उदासीनता पर गुस्सा जताया गया। पंडित अम्बरीष तिवारी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर से फोन पर बात की गई। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

अम्बरीष तिवारी ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मंगलवार सुबह 10 बजे पूरे ब्राह्मण समाज के साथ एसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर ने समाज को आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अम्बरीष तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। अगर समाज मजबूती से इस परिवार के साथ नहीं खड़ा हुआ तो ऐसी घटनाएं अन्य परिवारों के साथ भी होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि बदलते समय में दलित कानून सवर्ण समाज के लिए अभिशाप बन रहा है। सरकार अगर इस पर ध्यान नहीं देगी तो आने वाले चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में विकास मिश्रा, भरत मिश्रा, रोहित तिवारी, अजय पोहिला, महेश तिवारी, हरि कृष्णा तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के कई बुजुर्ग और युवा शामिल रहे।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement