Deoband : देवबंद में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर में शामिल लोगों ने कहा कि यह केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के विचार "सेवा ही संगठन" और "सबका साथ, सबका विकास, सबका

By INA News Desk
Sep 18, 2025 - 00:03
58 Views
Deoband : देवबंद में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
देवबंद में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

देवबंद : नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर देशभर में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में देवबंद के सामान्य चिकित्सालय में ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।रक्तदान शिविर में शामिल लोगों ने कहा कि यह केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के विचार "सेवा ही संगठन" और "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" का प्रतीक है। रक्तदाताओं ने एक स्वर में कहा कि वे मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।

शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इस अवसर पर सभी ने नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य के लिए कामना की।

Also Click : Deoband : देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग में चोरों ने बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों से हमला किया, आभूषण और नकदी चुराई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow