Saharanpur : जन्मदिन मोदी का, बधाई मां हीराबेन को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन का एक अंदाज ये भी, स्वामी भारत भूषण ने संस्मरण साझा किए

योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने याद किया कि प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर जाकर भी मेरी चर्चा अन्य विषयों से पहले मां हीरा बेन से जुड़े संस्मरणों पर ही रही थी जो उन

Sep 18, 2025 - 00:06
45 Views
Saharanpur : जन्मदिन मोदी का, बधाई मां हीराबेन को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन का एक अंदाज ये भी, स्वामी भारत भूषण ने संस्मरण साझा किए
जन्मदिन मोदी का, बधाई मां हीराबेन को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन का एक अंदाज ये भी, स्वामी भारत भूषण ने संस्मरण साझा किए

सहारनपुर : राष्ट्र महानायक और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को देश और दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं लेकिन यहां बेरी बाग स्थित मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी श्रमजीवी वात्सल्ययी मां हीराबेन को स्वयं को देश का प्रधान सेवक होने में गौरव महसूस करने वाला ऐसा अनमोल हीरा देने के लिए श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने "मैया तू बड़भागी कौन तपस्या किन्ह, सकल राष्ट्र संकट हरण भी तेरे आधीन" कहकर मोदी की माता हीराबेन के तप और सौभाग्य दोनों को सराहते हुए कहा कि मां ही हमारी जीवन शिल्पी होती है, जहां मां अपने कर्तव्य में चूक जाती है वहां होनहार प्रतिभायें भी कुंद हो जाती हैं।योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने याद किया कि प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर जाकर भी मेरी चर्चा अन्य विषयों से पहले मां हीरा बेन से जुड़े संस्मरणों पर ही रही थी जो उनकी जीवनशिल्पी रही। उन्होंने "मैया तू बड़भागी कौन तपस्या कीन्ह, आज राष्ट्र संकट हरण भी तेरे आधीन" कहकर मोदी की पथप्रदर्शक मां को सराहा। आश्रम के सभी साधक साधिकाओं ने मोदी के श्रम सेवा और साधना मंत्र को जीवन में अपना कर राष्ट्रसेवा में सक्रिय रहने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन की ७५वी वर्षगांठ मनाई।

ज्ञातव्य है कि आश्रम में लगी मां हीराबेन की फोटो का परिचय यही कहकर देते हैं कि यह उस श्रमजीवी मां का है जिसने भारत को इक्कीसवीं सदी का दुनिया का सबसे मजबूत महानायक दिया। आयोजन में मुख्यतः अभियंता अमरनाथ, आलोक श्रीवास्तव, गुलशन निझारा, सीमा गुप्ता, नंदकिशोर, पूनम, खुशबू, विजय सुखीजा, सुभाष वर्मा, सोनल चौहान, ललित वर्मा, मनोज, सुनील शर्मा, सतीश चावला, रॉक्सी सिंह राम आदि मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग में चोरों ने बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों से हमला किया, आभूषण और नकदी चुराई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow