Hardoi: सेमरी में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन, कल होगा भव्य आयोजन।

बुधबार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य पंडित शिव सहाय

Jan 13, 2026 - 19:02
211 Views
Hardoi: सेमरी में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन, कल होगा भव्य आयोजन।
सेमरी में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन, कल होगा भव्य आयोजन।

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

संडीला/हरदोई। बुधबार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य पंडित शिव सहाय तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका जिला कार्यवाह तीर्थराज, जिला प्रचारक कमलेश, कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र ने निभाई।

कार्यक्रम में हिंदू समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें जिला कार्यवाह तीर्थराज, जिला प्रचारक कमलेश, खंड कार्यवाह अखिलेश, कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र, खंड प्रचारक रोहित, कार्यक्रम संयोजक दिनेश, विनय सिंह, चंद्रपाल सिंह, अंकित सिंह, आदर्श सिंह, उमेश अस्थाना, शिवनारायण, पंकज,नीरज, सचिन सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। भूमि पूजन के दौरान सम्मेलन की सफलता, समाज की एकता और राष्ट्रहित की कामना की गई।

उपस्थित जनसमूह में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि कल होने वाला हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देगा, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, कार्यकर्ता एवं आम जनमानस की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम की जानकारी जिला कार्यवाह तीर्थराज सिंह ने दी l

Also Read- Hardoi : थाने में चली गोली, प्रेमी संग भागी पत्नी की पति ने थाना परिसर में ही गोली मारकर की हत्या, एसपी ने 2 को सस्पेंड किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow