Prayagraj: सौरभ सोमवंशी की नई पुस्तक इलाहाबाद हाईकोर्ट बार में भेंट, गोरखनाथ मठ को बताया राजनीति-सामाजिक समरसता का केंद्र। 

नई दिल्ली से आए स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता सौरभ सोमवंशी ने अपनी पुस्तक "गोरखनाथ मठ भारत की राजनीति एवं सामाजिक समरसता का केंद्र

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 18:55
42 Views
Prayagraj: सौरभ सोमवंशी की नई पुस्तक इलाहाबाद हाईकोर्ट बार में भेंट, गोरखनाथ मठ को बताया राजनीति-सामाजिक समरसता का केंद्र। 
सौरभ सोमवंशी की नई पुस्तक इलाहाबाद हाईकोर्ट बार में भेंट, गोरखनाथ मठ को बताया राजनीति-सामाजिक समरसता का केंद्र। 

प्रयागराज। नई दिल्ली से आए स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता सौरभ सोमवंशी ने अपनी पुस्तक "गोरखनाथ मठ भारत की राजनीति एवं सामाजिक समरसता का केंद्र बिंदु" इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे व महासचिव अखिलेश शर्मा को भेंट किया।

पुस्तक की प्रस्तावना सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट गोरखनाथ मठ पर शोध करने वाली व "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक की लेखिका रीना एन सिंह  ने लिखा है। सौरभ सोमवंशी ने बताया कि पुस्तक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय,जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली व दिल्ली विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसरों के गोरखनाथ मठ के सामाजिक समरसता पर लेख हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि गोरखनाथ मठ का सामाजिक समरसता में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके आए महासचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से  गोरखनाथ मठ न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का केंद्र बिंदु रहा है। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह सेंगर, एडवोकेट राणा प्रताप सिंह चंदेल  एडवोकेट आशीष सिंह व बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी  मौजूद रहे।

Also Read- बांग्लादेश अदालत ने शेख हसीना और 285 अन्य पर राजद्रोह मामले में 21 जनवरी 2026 को आरोप तय करने की तारीख निर्धारित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow