Uttarakhand News: भाजपा का एक ही एजेंडा है आपस में लडाओ राज करो- यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक यशपाल आर्य ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के कांग्रेस ...
रिपोर्टर : आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक यशपाल आर्य ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते के लिए गुरुद्वारा मार्केट से लेकर व्यापारियों की दुकानों पे जाकर वोट मांगते हुए कहा आने वाली 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर गुरजीत सिंह को भारी मतों से विजय बनाएं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने साथ में उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर पूर्व राज्य दर्जा मंत्री कदीर अहमद पूर्व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी सहित अन्य कांग्रेसियों ने दुकान दुकान जाकर गुरजीत सिंह के लिए वोट मांगे उन्हें भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संबोधित करते हुए कहा बाजपुर के विकास तथा अमन चैन के लिए गुरजीत सिंह को भारी मतों से जितना बाजपुर की जनता की जिम्मेदारी बनती है।
उन्होंने कहा भाजपा का तो एक ही एजेंडा है जनता को आपस में लाडाओ और राजनीतिक करो धर्म व जात-पात की राजनीतिक करते हैं देश को बांटने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा है कि गुरजीत सिंह 15 वर्षों से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद पर रहते हुए और पालिका क्षेत्र के चहुमुखी उनके द्वारा विकास किया गया है।शहर की जनता के लिए हर सुख दुख में हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहते हैं।पालिका क्षेत्र में उनके द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए और आने वाले समय में इससे भी अधिक विकास कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता को रोकना बाजपुर की जनता के लिए बहुत ही आवश्यक है।
Also Read- Uttarakhand News: मेरी पहली प्राथमिकता बाजपुर को बाढ़ से बचाना - गौरव शर्मा
उन्होंने कहा कि मुझे पालिका क्षेत्र की जनता एवं हर वर्ग के व्यक्ति से पूरी उम्मीद है कि आने वाली 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर गुरजीत सिंह को विजय बनाएंगे। पालिका क्षेत्र में गुरजीत सिंह के धुआंधार चुनाव प्रचार के चलते उन्हें जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है नियंत्र जीत की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। उन्हें नगर पालिका परिषद का चुनाव हारने के लिए हर तरह के प्रयास किया जा रहे हैं।उन्होंने कहा है कि पांचो प्रत्याशियों का एक ही टारगेट है कि गुरजीत सिंह को नगर पालिका चुनाव में हराना लेकिन बाजपुर की जनता गुरजीत सिंह को अपना भारी समर्थन दे रही है और उन्हें ही जीताने का संकल्प लिया है। इस मौके पर रजनीत सिंह सोनू, वरुण कपूर,निसार अहमद,आशु मेहरा,सिंह स्वरूप भारती,रवि बंसल,अभिषेक तिवारी,बलवीर सिंह कालू,सतीश गोयल आदी मौजूद थे।
What's Your Reaction?











