भाजपा चुनाव में बूथ प्रबंधन से विपक्ष के झूठ, फरेब को परास्त करेगी- धर्मपाल सिंह 

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गुरूवार को कहा कि भाजपा चुनाव में बूथ प्रबंधन से विपक्ष के झूठ, फरेब को परास्त करेगी। निश्चित विजय और संगठन विस्तार

By INA News Desk
Aug 29, 2025 - 15:17
76 Views
भाजपा चुनाव में बूथ प्रबंधन से विपक्ष के झूठ, फरेब को परास्त करेगी- धर्मपाल सिंह 
भाजपा चुनाव में बूथ प्रबंधन से विपक्ष के झूठ, फरेब को परास्त करेगी- धर्मपाल सिंह 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गुरूवार को कहा कि भाजपा चुनाव में बूथ प्रबंधन से विपक्ष के झूठ, फरेब को परास्त करेगी। निश्चित विजय और संगठन विस्तार का फॉर्मूला प्रभावी बूथ प्रबंधन ही है। हमें पंचायत चुनाव से पहले माइक्रो मैनेजमेंट से बूथ प्रबंधन का कार्य पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों पर बूथ प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी है। हमें सजगता और सक्रियता से सतत कार्य करने का स्वभाव विकसित करना होगा, जो हमें विपक्षी दलों के षड़यंत्र को ध्वस्त करने तथा पार्टी को मजबूत करने में सहायक होगा। 

जे के पब्लिक स्कूल में जिले के मंडल अध्यक्षों व शक्तिकेन्द्र संयोजकों की बैठक करने पहुंचे प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शक्तिकेन्द्र संयोजक की संगठनात्मक भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि शक्तिकेन्द्र संयोजकों को बूथ समिति के साथ मिलकर सम्पर्क व संवाद की संगठनात्मक परम्परा के अनुरूप काम करना होगा। विचार परिवार, सहकारिता से जुडे़ लोगों के साथ पार्टी के पुराने नेता एवं कार्यकर्ता तथा भाजपा से जुडे़ नए कार्यकर्ता व नेताओं से संपर्क करके उन्हें सक्रिय रूप से पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों से जोड़ना है।

उन्होेंने कहा कि मंडल अध्यक्ष तथा शक्तिकेन्द्र संयोजको पर बूथ को सतत सक्रिय रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। बूथों पर पार्टी के सभी प्रभावी कार्यक्रम, नियमित मासिक बैठक, मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों में डायरी मेंटेन करने की आदत, मन की बात कार्यक्रम से प्रत्येक बूथ पर स्थानीय नागरिकों को जोड़ना तथा बूथ के प्रत्येक मतदाता तक नियमित संपर्क व संवाद से ही मजबूत व प्रभावी बूथ समिति का निर्माण होता है। बूथ पर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ बार-बार और हर बार संवाद का स्वभाव विकसित करना होगा।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि बूथ समिति की सक्रियता में ही संगठन की मजबूती निहित है और मजबूत संगठन ही जीत का आधार है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए हमें पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर काम करना है। कहा कि सपा व कांग्रेस सिर्फ अपने परिवार की राजनैतिक विरासत बचाने और दरकी हुई राजनैतिक जमींन को सहजने के लिए झूठ, अफवाहें फैलाकर जनमानस को भ्रमित करने का काम कर रहे है। जनता जानती है कि सपा व कांग्रेस की राजनीति जातिवाद व मुस्लिम तुष्टिकरण की वैशाखी पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंण्डा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास लेकर आत्मनिर्भर विकसित भारत का निर्माण है।

जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने प्रदेश संगठन महामंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की सर्वसमावेशी नीतियों और योजनाओं का परिणाम है कि हरदोई की जनता का आशीर्वाद निरंतर भाजपा के साथ बना हुआ है। बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि संगठन का एक लक्ष्य है सबको साथ लेकर चलना है। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों में सफलता के मानक पूर्ण करने वाले मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन, अजय सिंह, अनुज राजपूत, अनिल पांडे, शिवाजी चंदेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत ने किया।

Also Read- श्यामा कुमार गुप्ता टीटू पुनः गल्ला मंडी हरदोई के अध्यक्ष नियुक्त, व्यापारियों में उत्साह।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow