Hardoi: शराब के नशे में मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया, पुलिस ने हिरासत में लिया। 

जिले के थाना कछौना इलाके में एक युवक द्वारा शराब के नशे में गांव के मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया है, सूचना के बाद

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 15:10
42 Views
Hardoi: शराब के नशे में मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया, पुलिस ने हिरासत में लिया। 
शराब के नशे में मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया, पुलिस ने हिरासत में लिया। 

हरदोई। जिले के थाना कछौना इलाके में एक युवक द्वारा शराब के नशे में गांव के मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ बघौली प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्तियों को खंडित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शक के दायरे में युवक को हिरासत में लिया। पूंछतांछ करने पर पता चला कि गांव के ही युवक संदीप पुत्र रामखेलावन(25) ने शराब के नशे में मूर्तियों को खंडित किया था। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Also Read- IndiGo ने यात्रियों को 827 करोड़ रिफंड किये और 4,500 बैगों की वापसी की, मंत्रालय ने दिए संचालन बहाली के निर्देश, यात्रियों की राहत की प्रक्रिया तेज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow