Saharanpur: ऑनलाइन प्रेम का अनोखा ड्रामा: हिंदू लड़की पहुंची मुस्लिम महिला के घर, साथ रहने की जिद पर 6 घंटे थाने में समझौता। 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दो लड़कियों के बीच ऑनलाइन लव रिलेशनशिप का मामला थाने तक पहुंच गया। सहारनपुर में शनिवार का दिन

Dec 9, 2025 - 15:18
55 Views
Saharanpur: ऑनलाइन प्रेम का अनोखा ड्रामा: हिंदू लड़की पहुंची मुस्लिम महिला के घर, साथ रहने की जिद पर 6 घंटे थाने में समझौता। 
ऑनलाइन प्रेम का अनोखा ड्रामा: हिंदू लड़की पहुंची मुस्लिम महिला के घर, साथ रहने की जिद पर 6 घंटे थाने में समझौता। 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दो लड़कियों के बीच ऑनलाइन लव रिलेशनशिप का मामला थाने तक पहुंच गया। सहारनपुर में शनिवार का दिन दो परिवारों के लिए किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा। शाहजहांपुर की एक हिन्दू युवती अचानक अपने ऑनलाइन प्रेम-संबंध वाली मुस्लिम महिला के घर पहुंच गई। मुस्लिम महिला तीन बच्चों की मां है और उसके पति भी वहीं रहते हैं। 

दोनों महिलाओं ने पांच साल की ऑनलाइन दोस्ती और फिर गहरे रिश्ते का हवाला देते हुए साथ रहने की जिद पकड़ी तो मामला घर से थाने तक जा पहुंचा। करीब छह घंटे तक दोनों पक्ष थाने में बैठे रहे, जहां पुलिस, परिजन और रिश्तेदार समझाने में लगे रहे। अंत में फैसला यह हुआ कि दोनों युवतियां पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि दोस्त बनकर रहेंगी। उन्हें समय-समय पर मिलने की छूट रहेगी।

Also Read- IndiGo ने यात्रियों को 827 करोड़ रिफंड किये और 4,500 बैगों की वापसी की, मंत्रालय ने दिए संचालन बहाली के निर्देश, यात्रियों की राहत की प्रक्रिया तेज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow