Sambhal News: ईद की छुट्टी रद्द करना तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा- आरिफ तुर्की

हरियाणा सरकार ने पहली बार ईद की गजटेड छुट्टी को रद्द कर दिया है। इस प्रकार छुट्टी रद्द करने को लेकर सम्भल कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार ...

Mar 29, 2025 - 20:37
214 Views
Sambhal News: ईद की छुट्टी रद्द करना तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा- आरिफ तुर्की
आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सम्भल

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

हरियाणा सरकार ने पहली बार ईद की गजटेड छुट्टी को रद्द कर दिया है। इस प्रकार छुट्टी रद्द करने को लेकर सम्भल कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा राज्य राज्य तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है प्रधानमंत्री ईद किट देने की बजाय मुसलमानों को ला रहे वक्फ बिल खत्म करें।

31 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने पहली बार ईद की गजटेड छुट्टी को रद्द कर दिया है। इसके लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार ने ईद से पांच दिन पहले ही 31 मार्च की ईद की छुट्टी को स्टि्रक्टेड छुट्टी में बदल दिया है। ऐसे में काफी लोग सरकार ने नाराज हो गए हैं, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है।

  • वित्तवर्ष का आ​खिरी दिन बताया

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ जो पत्र जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि 31 मार्च को ईद है। यह दिन वित्तवर्ष 2024-25 कल क्लोजिंग का दिन है। वित्तवर्ष की क्लेजिंग के दिन फाइनेंस से संबं​धित बहुत काम निपटाना होता है, इसी कारण यह छुट्टी रद्द की गई है। 29 से 31 मार्च तक कोई छुट्टी नहीं होगी। प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब ईद की छुट्टी रद्द की गई हो।

Also Read- Ballia News: बैरिया विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की दबंगई आई सामने- बिजली विभाग के अफसरों को दी गालियां, कर्मचारियों में उबाल।

हरियाणा सरकार द्वारा ईद की छुट्टी रद्द करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि जहां तक हरियाणा सरकार की बात है उन्होंने एक ऐसी छुट्टी रद्द की है रमजान का महीना इबादत का होता है उसके बाद ईद आती है ईद एक भाईचारे का त्यौहार है एक दूसरे से गले मिलने का त्यौहार है यह देश संविधान से चलता है भारतीय जनता पार्टी संविधान को शायद नहीं मान रही है। दूसरी ओर आप कह रहे हैं कि हम ईद पर भेंट दे रहे हैं वह किट न देकर हमारा जो यह वक्फ बिल ला रहे हैं उसको वापस ले ले यही हमारी सबसे बड़ी सौगात होगी। ईद पर छुट्टी की हम पुरजोर निंदा करते हैं कांग्रेस पार्टी खूब निंदा कर रही है और हम मांग करते हैं कि इस तरह के स्टेट बाय स्टेट जो होड लगी हुई है तुष्टिकरण की राजनीति करने की उस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow