Sambhal News: जुमे की नमाज को लेकर सम्भल बना छावनी, शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज। 

जुमे की नमाज को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर था।जगह जगह आरआरएफ, पीएसी व पुलिस बल के जवान लगाए गए थे। उलेमाओं ने भी जुमे....

Nov 22, 2024 - 14:41
996 Views
Sambhal News: जुमे की नमाज को लेकर सम्भल बना छावनी, शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। जुमे की नमाज को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर था।जगह जगह आरआरएफ, पीएसी व पुलिस बल के जवान लगाए गए थे। उलेमाओं ने भी जुमे की नमाज अपने पास की मस्जिदों में अदा करने की अपील की थी। शाही जामा मस्जिद के दो रास्ते जुमे की नमाज की वजह से बंद कर दिए गए थे। एक रास्ते से नमाजियों का नमाज के लिए 12 बजे से ही सम्भल की शाही जामा मस्जिद में पहुँचना शुरू हो गया था। एक बजे तक जामा मस्जिद नमाज़ियों से फुल हो गई। मस्जिद फुल होने पर मस्जिद में जाने के लिए नमाजियों की रोक लगा दी गई। डीएम राजेंद्र पेंसिया व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही मस्जिद फुल होने पर आ रहे नमाजियों को आसपास की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की सलाह दी। इस दौरान काफी नमाजी शाही जामा मस्जिद में बिना नमाज पड़े ही लौट गए। इस दौरान मस्जिद के आसपास की दुकाने बंद रही, जो दुकाने खुली हुई थी वह भी दुकानदार बंद करके चले गए।

Also Read- Sambhal News: जुमे की नमाज़ को लेकर शहर इमाम की अपील।

बताते चले की 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के संबंध में जिला न्यायालय में एक वाद दायर किया गया था वाद दायर होने के कुछ घंटे बाद ही शाही जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दे दिया गया और शाम को ही दो घंटे के भीतर सर्वे कंप्लीट कर लिया गया। उसके बाद जामा मस्जिद की सुरक्षा के लिए पीएसी और आरआरएफ के जवान पुलिस बल के साथ लगा दिए गए थे। वाद दायर होने के बाद पहले जुमे को लेकर माहौल गर्म था इसके लिए शासन प्रशासन ने जुमे की नमाज संपन्न करने के लिए सम्भल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow