Hardoi: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर हरदोई में जश्न, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले— ‘विकसित भारत’ के संकल्प की जीत। 

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की निर्णायक जीत पर हरदोई में भाजपा कार्यकर्ताओं

By INA News Desk
May 4, 2026 - 19:57
45 Views
Hardoi: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर हरदोई में जश्न, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले— ‘विकसित भारत’ के संकल्प की जीत। 
पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर हरदोई में जश्न, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले— ‘विकसित भारत’ के संकल्प की जीत। 

हरदोई। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की निर्णायक जीत पर हरदोई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिला मुख्यालय पर आयोजित विजय उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने इसे ‘विकसित भारत’ के संकल्प की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने ऐतिहासिक सफलता दिलाई है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाउपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटते हुए नारे लगाए— “दीदी हटी, झालमुड़ी बटी”। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की चुनावी सफलताएं केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक वैचारिक क्रांति का प्रतीक हैं। उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के सपने के साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर प्रदर्शन आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने अनुच्छेद 370 के उन्मूलन और जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण को डॉ. मुखर्जी के विचारों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक एकता की जीत है। जिलाध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वहां की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की राजनीति को नकारते हुए बदलाव का रास्ता चुना है।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं ने निर्णायक भूमिका निभाई है और अपने वोट के माध्यम से मजबूत संदेश दिया है। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन की नकारात्मक राजनीति को जनता ने खारिज कर दिया है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, आकाश सिंह,सौरभ सिंह गौर,अलका गुप्ता,जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येन्द्र राजपूत,जिला मंत्री सत्यम शुक्ला,जिला सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक,कपिल मोहन गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री राजवीर भदौरिया आजाद, जिला सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया,आयुष कुमार सिंह,जिला आईटी संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा,जिला सह संयोजक सोशल मीडिया ऋतुराज त्रिपाठी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, अशोक सिंह, ,नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, नगर उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,नगर महामंत्री अंकित पाण्डेय, पंकज सिंह,नगर मंत्री शुभम गुप्ता,प्रियंका सिंह,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरताज गुड्डू ,नगर पंचायत अध्यक्ष वली मुहम्मद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी,मुकुल सिंह, अविनाश मिश्रा,अनुराधा मिश्रा, पारिशा तिवारी,देशदीपक दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रजनीश गुप्ता, जितेंद्र सिंह हरिदास,अभय दीक्षित, हर्षित मिश्रा,ओमवीर सिंह,रामजी गुप्ता, आदर्श मिश्रा,ऋषभ त्रिपाठी,आदेश शुक्ला, सुमन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Also Read- बंगाल के राजनीतिक रण में बीजेपी की प्रचंड जीत, टीएमसी के गढ़ में सुवेंदु अधिकारी ने फहराया भगवा ध्वज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow