Hardoi: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हरदोई में जश्न, कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी। 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी हरदोई में भी उत्साह के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष

May 4, 2026 - 18:33
30 Views
Hardoi: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हरदोई में जश्न, कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी। 

हरदोई: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी हरदोई में भी उत्साह के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर जश्न मनाया। इस दौरान खास अंदाज में झालमुड़ी खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंत्री प्रियंका सिंह अपने घर से झालमुड़ी बनाकर लाई थीं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लगातार मेहनत की थी, जिसके चलते जीत का पूरा विश्वास पहले से ही था। इसी खुशी को साझा करने के लिए वह विशेष रूप से झालमुड़ी तैयार कर लाई थीं।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर जीत का उत्सव मनाया और सभी को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।

Also Read- बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की अंतिम पटकथा तैयार- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली में महामंथन, अमित शाह के साथ होगी निर्णायक बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow