Hardoi: प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा बना ‘हैप्पी स्कूल’, इनर व्हील क्लब ऑफ DOD की पहल से शिक्षा और सुविधाओं में बड़ा बदलाव। 

इनर व्हील क्लब ऑफ DOD द्वारा प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा को गोद लेकर वर्ष भर विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक

By INA News Desk
May 4, 2026 - 18:23
37 Views
Hardoi: प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा बना ‘हैप्पी स्कूल’, इनर व्हील क्लब ऑफ DOD की पहल से शिक्षा और सुविधाओं में बड़ा बदलाव। 
प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा बना ‘हैप्पी स्कूल’, इनर व्हील क्लब ऑफ DOD की पहल से शिक्षा और सुविधाओं में बड़ा बदलाव। 

Hardoi: इनर व्हील क्लब ऑफ DOD द्वारा प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा को गोद लेकर वर्ष भर विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की गईं। क्लब ने विद्यालय में खेलकूद कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। बच्चों के साथ दीपावली, रक्षा- बंधन,क्रिसमस सहित अन्य त्योहार भी समय-समय पर मनाए गए।

विद्यालय में बच्चों के लिए बेंच, पाठ्य सामग्री, खेल सामग्री, डस्टबिन दीवार घड़ी, पानी का मटकाऔर हैंडवॉश जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे शैक्षणिक वातावरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ। आज जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय प्रेमावती जी द्वारा विद्यालय को ‘हैप्पी स्कूल’ के रूप में अनावरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई तथा विद्यालय की लाइब्रेरी हेतु उपयोगी पुस्तकें भी भेंट की गईं। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पारुल तिवारी, एडिटर नीलम सिंह, सीपीसीसी रागिनी तिवारी रेनू शुक्ला, प्रधानाध्यापिका बीनू मित्रा, सहायक अध्यापिकाएँ प्रतिभा व सुधा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- बंगाल में खिलेगा कमल? रुझानों में भाजपा ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, टीएमसी के गढ़ ढहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow