हरदोई में भाजपा की जीत का जश्न, मुकुल सिंह आशा बोले—पश्चिम बंगाल में जनता ने बदला सत्ता का समीकरण। 

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी हरदोई में भी देखने को मिली। शहर के मंगली

May 4, 2026 - 17:36
34 Views
हरदोई में भाजपा की जीत का जश्न, मुकुल सिंह आशा बोले—पश्चिम बंगाल में जनता ने बदला सत्ता का समीकरण। 
हरदोई में भाजपा की जीत का जश्न, मुकुल सिंह आशा बोले—पश्चिम बंगाल में जनता ने बदला सत्ता का समीकरण। 

हरदोई। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी हरदोई में भी देखने को मिली। शहर के मंगली पुरवा फाटक स्थित आवास पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने व्यापारियों के साथ मिलकर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि यह जीत देश के विकास और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में देखने को मिला है। 15 सालों से प. बंगाल को नरक राज बनाने वाली ममता को हटाकर पश्चिम बंगाल की सम्मानित जनता ने भाजपा को गद्दी पर बैठाया है।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे भी लगाए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस मौके पर व्यापारी उमाकांत गुप्ता, अजय गुप्ता, शिक्षक श्याम पाल सिंह, दिनेश सिंह, अनिल राठौर, दीपेश गुप्ता, संचित गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, पुताना सक्सेना सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Also Read- बंगाल में खिलेगा कमल? रुझानों में भाजपा ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, टीएमसी के गढ़ ढहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow