Bazpur News: चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले, हर चौखट तक पहुँचेगी विकास की किरण। 

नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व वार्ड नं.11 के लोकप्रिय सभासद जगतजीत सिंह ने संयुक्त रूप...

Jun 24, 2025 - 16:41
40 Views
Bazpur News: चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले, हर चौखट तक पहुँचेगी विकास की किरण। 

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व वार्ड नं.11 के लोकप्रिय सभासद जगतजीत सिंह ने संयुक्त रूप से वार्ड में राम सिंह यादव के घर से दीवान सिंह बिष्ट के घर तक 70 मीटर एवं अचल कोरंगा के घर से रामजन्म के घर तक 40 मीटर टाईल्स रोडों का विधिवत पूजा अर्चना उपरांत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि बाजपुर नगर का चहुँमुखी विकास उनका मुख्य लक्ष्य हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास गंगा प्रवाहित की जा रही है। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि नगर की प्रत्येक चौखट तक विकास की किरण पहुँचेगी। सभासद जगतजीत सिंह ने कहा कि वार्ड का कोई भी कोना विकास से महरूम नहीं रहेगा। वार्ड की प्रत्येक गली टाईल्स रोड से चमचमायेगी। इस दौरान वार्डवासियों ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व सभासद जगतजीत सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राम सिंह यादव, रामपाल यादव, दीवान सिंह बिष्ट, परशुराम, अभय यादव, आभा यादव, माया यादव आदि थे।

Also Read- Bazpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow