Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 139 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में सभी उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व बटवारे की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया...

By INA News Desk
Jun 24, 2025 - 16:58
35 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 139 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
  • जन सुनवाई में आयुष्मान का शतक पूरा, जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
  • अंश निर्धारण व बटवारे की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाये:- अनुनय झा
हरदोई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने कुल 139 शिकायतों को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनाई। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाये गए। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 05 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। इस प्रकार जिलाधिकारी अनुनय झा के आगमन के उपरांत जन सुनवाई में अब तक 100 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में सभी उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व बटवारे की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। वादों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में धनराशि भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। पैमाइश के आवेदनों के निस्तारण में देरी न की जाये।जीरो पावर्टी सर्वे के अंतर्गत पात्रों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित कराया जाये। आय प्रमाण पत्र में सही आय दर्शाई जाये। भूमि विवाद के प्रकरणों में भूमि की थाकबंदी करायी जाये। तारांकित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाये। खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां द्वारा तारांकित शिकायत पर रिपोर्ट प्रेषण में देरी पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई के दौरान इसाक नाम के एक दिव्यांग व्यक्ति को दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी तथा दुकान प्रारम्भ करने के लिये दिव्यांग जन कल्याण विभाग की ओर से 20 हजार रूपये की धनराशि देने की कार्रवाई प्रारम्भ करायी गयी। चेतई नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। सीमा नाम की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु करीब 20 साल पहले हो चुकी न तो उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बन पाया है और न ही उनकी विधवा पेंशन बन पायी है। जिलाधिकारी ने तत्काल उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उनका राशन कार्ड भी बनवाया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राकेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read-Hardoi News: संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले सहित तीन की दर्दनाक मौत, CM योगी ने दुःख जताया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow