Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी ने यूपीपीसीएल (uppcl) के परियोजना प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। 

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किया जाये। विभागीय योजनाओं की प्रगति....

Feb 3, 2025 - 17:46
90 Views
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी ने यूपीपीसीएल (uppcl) के परियोजना प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (cdo)की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किया जाये। विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाये। सूचनाओं की फीडिंग ससमय पोर्टल पर की जाये। निर्माण कार्यों में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। 

Also Read- Maha Kumbh 2025: अंतिम अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, लगे जयकारे।

यूपीपीसीएल (uppcl) के परियोजना प्रबंधक को निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाये। सभी शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow