Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन- 1928 जोड़ों का करवाया जाएगा सामूहिक विवाह, अभी है मौका, कर सकते हैं आवेदन।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल ने बताया योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले जोड़ों को 51 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा और.....

Oct 27, 2024 - 18:06
187 Views
Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन- 1928 जोड़ों का करवाया जाएगा सामूहिक विवाह, अभी है मौका, कर सकते हैं आवेदन।

हरदोई। खरमास बीतने के पश्चात शुभ लग्न मुहूर्त में बेटियों के हाथ पीले करने को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन की तिथियां निश्चित हो गई हैं। जिला प्रशासन ने 12, 14, 18 व 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन की तिथियां सुनिश्चित की हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल ने बताया जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 1928 जोड़ों का विवाह करवाया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अब तक 1481 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। आवेदन पत्रों की जांच में 472 पात्र एवं 688 अपात्र पाए गए हैं। 321 आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल पर लंबित हैं, जिनकी जांच करवाई जानी है। बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन तहसीलवार होगा, योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले जोड़ों को 51 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रुपये दिये जाएंगे। दस हजार रुपये की उपहार सामग्री होगी, छह हजार रुपये की धनराशि कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर व्यय होगी।

Also Read- Hardoi News: उज्ज्वला निःशुल्क गैस सिलेंडर- बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है तो नहीं मिलेगा मुफ्त सिलेंडर।

  • अभी है मौका, विभागीय वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया दो लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा तक के परिवारों की बेटियों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। कहा जो परिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अपनी बेटियों की शादी करना चाहते हैं वो तत्काल सीएमएसवीवाई डाट यूपीएसडीसी डाट गाव इन लिंक पर आपने आवेदन को कर सकते हैं। आवेदन के दौरान फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु एवं आय से संबंधित आवेदन पत्रों को अपलोड करना होगा। आवेदन पत्रों की जांच के बाद आवेदकों को स्वीकृति दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow