Hardoi News: आबकारी टीम द्वारा छापेमारी में 95 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 300 कि॰ ग्रा॰ लहन किया नष्ट, 4 अभियोग पंजीकृत। 

जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल सिंह के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा...

Oct 27, 2024 - 18:33
61 Views
Hardoi News: आबकारी टीम द्वारा छापेमारी में 95 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 300 कि॰ ग्रा॰ लहन किया नष्ट, 4 अभियोग पंजीकृत। 


हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल सिंह के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना-अतरौली के ग्राम-औना, पूरौध, देवकली, परवनखेड़ा में दबिश की कार्यवाही की गई। 

Also Read- Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन- 1928 जोड़ों का करवाया जाएगा सामूहिक विवाह, अभी है मौका, कर सकते हैं आवेदन।

दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 95 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 4 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा ग्राम प्रधान एवं आम जनमानस से कच्ची शराब न पीने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow