Hardoi News: जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने कई पदक जीते, एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। 

 लखनऊ में आयोजित 7वीं ओपन राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप (National Junior Taekwondo Championship) में जयपुरिया (jaipuria ) स्कूल के बच्चों द्वारा अब्बल दर्जे के प्रदर्शन...

Feb 26, 2025 - 16:34
 0  101
Hardoi News: जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने कई पदक जीते, एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। 

Hardoi News: लखनऊ में आयोजित 7वीं ओपन राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप (National Junior Taekwondo Championship) में जयपुरिया स्कूल  (jaipuria School) के बच्चों द्वारा अब्बल दर्जे के प्रदर्शन के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन (SP Neeraj Kumar Jadaun) प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसलाफजाई की। दरअसल, बीते 16-17 जनवरी 2025 को लखनऊ के मिनी इनडोर स्टेडियम में 7वीं ओपन राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें जयपुरिया स्कूल  (jaipuria School) हरदोई के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीते। बच्चों ने कुशल और अनुशासित मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए सर्वप्रथम जिला स्तर पर अपनी मेहनत से सफलता अर्जित की। तदोपरांत आज लखनऊ में भी अपने स्कूल के साथ-साथ जिले का भी मान बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने समस्त अभिभावकों तथा प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में जयपुरिया स्कूल  (jaipuria School) के छात्रों ने निम्नलिखित पदक जीतेः

  • अथर्व शुक्ला - गोल्ड मेडल
  • हर्ष कुमार - गोल्ड मेडल
  • प्रत्यूष प्रताप सिंह - ब्रॉन्ज मेडल

Also Read- Hardoi News: शिखर की ओर बढ़ते कदम- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी के लिए हुए रवाना ।

विदित हो कि सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल  (jaipuria School) हरदोई अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में अव्वल है ही साथ - साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है तथा समय- समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करता है। अभिभावकों ने कहा कि यह सफलता जयपुरिया स्कूल (jaipuria School) के लिए ही नहीं बल्कि हरदोई जिले के लिए भी एक गर्व का पल है और छात्रों की यह उपलब्धि काबिले तारीफ़ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।