Hardoi News: सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिए विस्तृत निर्देश। 

जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) ने सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा ....

Feb 26, 2025 - 17:07
73 Views
Hardoi News: सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिए विस्तृत निर्देश। 

Hardoi News: जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) ने सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के समस्त उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि अब प्रत्येक सोमवार को सड़क सुरक्षा (road safety) के संबंध में बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा है कि चेन्नई ब्लैक स्पॉट का समयबद्ध सुधारीकरण कराया जाए। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त श्रेणी के मार्गों पर लेन मार्किंग कराई जाए। 

भिन्न चौराहों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग मार्किंग का कार्य कराया जाए। चौराहों की री इंजीनियरिंग करते हुए व्यवस्थित किया जाए जाये। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए तथा अवैध कट बंद किये जाएं। सड़कों पर पर्याप्त मार्ग प्रकाश की व्यवस्था की जाए। नगर निकायों के वेंडिंग जोन को व्यवस्थित किया जाए। सुगम यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाली अव्यवस्थित एवं अवैध होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाए।

Also Read-Hardoi News: शिखर की ओर बढ़ते कदम- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी के लिए हुए रवाना ।

निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए। विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु रोड सेफ्टी क्लब, क्विज, रंगोली, भाषण इत्यादि गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कराई जाएं। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow