Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी समीक्षा- पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण और प्रक्रिया तेज करने के निर्देश। 

जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी के अंतर्गत पुराने ग्रामों की चकबंदी प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करायी जाये। जिन ग्रामों में बाधा हो वहाँ किसानों से अनवरत संवाद...

By INA News Desk
Jun 19, 2025 - 19:47
65 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी समीक्षा- पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण और प्रक्रिया तेज करने के निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी के अंतर्गत पुराने ग्रामों की चकबंदी प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करायी जाये। जिन ग्रामों में बाधा हो वहाँ किसानों से अनवरत संवाद किया जाये। जहाँ प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो वहाँ कब्ज़ा परिवर्तन की कार्रवाई जल्द करायी जाये। एसओसी स्तर पर 10 वर्ष से पुराने चकबंदी वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये। 

सीओ स्तर पर पाँच वर्ष से अधिक पुराना कोई भी वाद लंबित न रखा जाये। पुराने वादों के निस्तारण के बाद 1 वर्ष से 5 वर्ष की अवधि वाले वादों का निस्तारण कराया जाये। धारा 94 व धारा 16 का कोई प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर डीडीसी ज्ञानेंद्र दीक्षित, एसओसी चकबंदी पीसी उत्तम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 110 शिकायतों का सुना, आयुष्मान कार्ड और पेंशन के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement