हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पर आने वाले भक्तों की सुविधा सबसे ऊपर-सुरेंद्र सिंह नामधारी
उन्होंने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और उत्तराखंड के शांत माहौल में अपनी यात्रा का आनंद लें। राज्य में चारधाम यात्रा के साथ-साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा भी पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से चल रही है।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल ही में हुई घटनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा सूझबूझ से समाधान निकालने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि इन मामलों में सभी पक्षों की बातों को सुनकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
उन्होंने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और उत्तराखंड के शांत माहौल में अपनी यात्रा का आनंद लें। राज्य में चारधाम यात्रा के साथ-साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा भी पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से चल रही है।
सुरेंद्र सिंह नामधारी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में सिखों के तीन पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब मौजूद हैं, जहां हर साल लाखों लोग मत्था टेकने आते हैं। देवभूमि की परंपरा हमेशा से 'अतिथि देवो भवः' की रही है और यहां सभी का स्वागत किया जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक खबरें फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार देवभूमि में ऐसा कोई भी काम बर्दाश्त नहीं करेगी जिससे किसी की आस्था या सम्मान को ठेस पहुंचे। सभी समस्याओं को बातचीत और आपसी भाईचारे से सुलझाया जा रहा है।
What's Your Reaction?