Hardoi: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लगी भक्तों की भीड़, चौंकन्नी पुलिस द्वारा हुआ गंगा स्नान सकुशल संपन्न।
कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहे गंगा स्नान का धर्मानुयायी लोगों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा से सुख, शांति, धन, वैभव को लेकर कामना की गई। आपको बता दें कि आज कार्तिक
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
अरवल। कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहे गंगा स्नान का धर्मानुयायी लोगों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा से सुख, शांति, धन, वैभव को लेकर कामना की गई। आपको बता दें कि आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समूचे भारतवर्ष में गंगा स्नान कर लोगों द्वारा पुण्य का अर्जन किया जा रहा है किया जा रहा है। इस मौके पर थाना अरवल के गंगा कुसुमखोर घाट, तेरा पुरसौली घाट एवं चियासर घाट पर हजारों की संख्या में विभिन्न साधनों से आए लोगों द्वारा गंगा स्नान कर अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों हेतु सुख शांति की कामना की गई।
हजारों की संख्या की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहां एक ओर कुसुमखोर पुल पर थाना अरवल के कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा अपने सहयोगी दीवान बीरन यादव, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, एवं कांस्टेबल रमेश पाल के साथ स्नानार्थियों की भीड़ को नियंत्रित किया गया, वहीं चियासर घाट पर उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक कमलेश सेंगर एवं कांस्टेबल हरिकेश द्वारा गंगा स्नान करने वालों को सुरक्षा प्रदान की गई।
तेरा पुरसौली गंगा घाट पर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार के साथ कांस्टेबल शिव शंकर,आशुतोष एवं सचिन सैनी द्वारा तथा टिलिया घटवासा स्थित लटूरी बाबा मंदिर पर लगे मिले की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उप निरीक्षक अभय सिंह, महिला उप निरीक्षक दीक्षा कटियार , कांस्टेबल डिगमोहन एवं मोनू सहित जिले के कई थानों की फोर्स द्वारा गंगा स्नानार्थियों को सुरक्षित स्नान करवाने के लिए तत्परता दिखाई गई। गंगा घाटों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एडिशनल एसपी मार्तंड सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह द्वारा लगातार गंगा घाटों का जायजा लिया जाता रहा।
What's Your Reaction?











