Naimisharanya News: दहिलरा गांव में सड़क पर झूलता बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

नैमिषारण्य: ग्रामीणों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत नीमसार फीडर क्षेत्र के दायरे में आने वाले दहिलरा

By INA News Desk
Sep 25, 2026 - 16:22
8 Views
Naimisharanya News: दहिलरा गांव में सड़क पर झूलता बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी

सीतापुर। ग्रामीणों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत नीमसार फीडर क्षेत्र के दायरे में आने वाले दहिलरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है।  ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई घंटों से बिजली का तार सड़क पर पड़ा,झूलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना संबंधित विभाग को दिए जाने के बावजूद समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया। सड़क से लगातार लोगों की आवाजाही हो रही है, ऐसे में यदि तार में करंट प्रवाहित हुआ तो गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजकर तार को सुरक्षित कराने और किसी संभावित दुर्घटना को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली से जुड़ी ऐसी समस्या में लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow