Sambhal News: सम्भल में सब्जी मंडी हटाने को लेकर घमासान, सिटी मजिस्ट्रेट के दरबार में पहुंचे दोनों पक्ष; सोमवार को होगा बड़ा फैसला

सरायतरीन के बाजारगंज में रास्ते के विवाद ने पकड़ा तूल, दुकानदारों और ठेले वालों को भी प्रशासन ने किया तलब, अभिलेखों की जांच के बाद डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

By INA News Desk
Sep 25, 2026 - 16:16
51 Views
Sambhal News: सम्भल में सब्जी मंडी हटाने को लेकर घमासान, सिटी मजिस्ट्रेट के दरबार में पहुंचे दोनों पक्ष; सोमवार को होगा बड़ा फैसला

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के सरायतरीन के बाजारगंज मौहल्ले में सब्जी मंडी और ठेले हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को दोनों पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। अब सोमवार को दोबारा सुनवाई होगी, जिसके बाद अभिलेखों की जांच कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि बाजारगंज निवासी जितेंद्र ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनके मकान के रास्ते पर फड़, ठेले और सब्जी मंडी लगाकर आवागमन बाधित किया जा रहा है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान सीमांकन और दस्तावेजों की जांच के बीच कुछ फड़ और ठेले हटा दिए गए। मामले में सईद उद्दीन पक्ष ने पहले नीलामी की संपत्ति और हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का हवाला दिया था, लेकिन सुनवाई में उन्होंने स्पष्ट किया कि विवादित संपत्ति नीलामी वाली नहीं, बल्कि वर्ष 1971 में बैनामे से खरीदी गई संपत्ति है। वहीं जितेंद्र ने भी बैनामे के आधार पर मकान खरीदने और रास्ता बंद होने की बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोमवार को हटाए गए सब्जी विक्रेताओं और ठेले वालों को भी बुलाया गया है। उनसे पूछा जाएगा कि उन्हें किस आधार पर हटाया गया। अभिलेखों की जांच के बाद निर्णय लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर क्यों भड़के अखिलेश? मायावती के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement