Naimisharanya Dham: नैमिषारण्य तीर्थ दर्शन के दौरान आंध्र प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

नैमिषारण्य तीर्थ दर्शन के लिए आंध्र प्रदेश से आए करीब 79 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई

By INA News Desk
Sep 25, 2026 - 16:26
9 Views
Naimisharanya Dham: नैमिषारण्य तीर्थ दर्शन के दौरान आंध्र प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी

सीतापुर। नैमिषारण्य तीर्थ दर्शन के लिए आंध्र प्रदेश से आए करीब 79 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ तीर्थ क्षेत्र में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। घटना के बाद साथ आए श्रद्धालुओं में शोक का माहौल है। साथी श्रद्धालुओं के अनुसार, आंध्र प्रदेश के भीमावरम क्षेत्र निवासी कालीडिण्डल नैमिषारण्य में धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। स्थिति बिगड़ती देख साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल सीतापुर के लिए रेफर कर दिया। साथी श्रद्धालु उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक उपचार शुरू कर पाते, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। श्रद्धालु की मृत्यु की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। ऐसी जानकारी मिली है सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस इस मामले में उनके साथ आए श्रद्धालुओं से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया श्रद्धालु की मृत्यु का कारण अभी पता नहीं लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा कि मृत्यु किस कारणों से हुई। धार्मिक यात्रा पर नैमिषारण्य पहुंचे बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक मौत से उनके साथ आए परिवार व साथियों के बीच गम का माहौल है। 

 Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow