Deoband News: शासन प्रशासन से कि साप्ताहिक बुद्ब बाज़ार लगवाने कि मांग, बोले दुकानदार परिवार का पालन पोषण का ज़रिया है बुद्ब बाज़ार। 

साप्ताहिक बुद्ध बाज़ार न लगने से आहत- दूर दराज़ से आए दुकानदारों को सामन लेकर लौटना पड़ा वापस...

Apr 23, 2025 - 19:00
64 Views
Deoband News: शासन प्रशासन से कि साप्ताहिक बुद्ब बाज़ार लगवाने कि मांग, बोले दुकानदार परिवार का पालन पोषण का ज़रिया है बुद्ब बाज़ार। 

देवबंद: रामलीला मैदान में इस साप्ताह पेठ बाजार न लगने  से आहत दुकानदारो ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में बताया गया लगभग 50-60 वर्षों से वह साप्ताहिक बुद्ब बाज़ार में दुकाने लगाते चले आ रहे है यहां से जो आमदनी  होती है उससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करते है ज्ञापन में बताया गया है अगर भविष्य में उक्त स्थान पर कभी धार्मिक प्रोग्राम होगा तो वह पेठ बाज़ार में दुकाने नहीं लगायेगे दुकानदार मौहम्मद आसिफ ने बताया हर सप्ताह बुद्ध को नगर देवबंद के रामलीला मैदान में लगभग 50-60 वर्षों से साप्ताहिक पेठ बाजार लगता चला आ रहा है।

पहले उसके पिता इस बाज़ार में दुकान लगाते थे अब वह यहां दुकान लगाता है इस सप्ताह किसी कारण वश यहाँ बाज़ार नहीं लगने दिया गया आसिफ का कहना है उनके  संज्ञान में आया है कि अब कभी यहाँ पेठ बाज़ार नहीं लगेगा उन्होने शासन प्रशासन से पेठ बाज़ार लगवाने कि मांग कि है सभासद वाजिद मलिक ने बताया कि गत दिनों पूर्व रामलीला मैदान में बच्चों का कुछ विवाद हो गया था उसी को लेकर आज वहां बुध बाजार नहीं लगने दिया गया।

Also Read- CM Yogi offers condolences to father of Shubham Dwivedi, victim of Pahalgam terror attack

जिस प्रकरण में प्रशासन जांच कर रहा है उन्होंने कहा हर सप्ताह बुध बाजार में दूर दराज से और लोकल के लोग दुकाने लगाते हैं अगर उन्हें दुकान नहीं लगने दी जा रही है तो वह अफसोस की बात है उन्होंने कहा वह प्रयास कर रहे हैं अगले सप्ताह साप्ताहिक बुधवार लगे और सभी दुकानदार फिर से अपने-अपनी दुकानें लगा सके जिसके लिए वह और अन्य भी सभासद प्रयास कर रहे हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow