Deoband : शहीद व्यापारी नेताओं की याद में देवबंद व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया उनका योगदान
उन्होंने व्यापारी हित में अपना बलिदान देने वाले प्रमुख नेताओं को याद किया, जिनमें लखनऊ के हरिश्चंद्र अग्रवाल, बुलंदशहर के हरिशंकर अग्रवाल व नित्यानंद कौशिक, बुलंदशहर के ही अशोक खंडेलवाल, प्रतापगढ़ के शिव सिंह, कानपुर के लोकेश ओमर, एटा के मुन्ने मियां, जौन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल देवबंद इकाई की तरफ से व्यापारियों की भलाई के लिए अपनी जान गंवाने वाले राज्य के सभी शहीद नेताओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने अपने भाषण में कहा कि आज व्यापार मंडलों और व्यापारी समाज को शासन और प्रशासन में जो प्रतिनिधित्व या सम्मान मिल रहा है, वह सब इन्हीं शहीदों की बदौलत है। इन नेताओं ने धरने, प्रदर्शन और घेराव के दौरान लाठीचार्ज या गोली चलने पर भी पीछे न हटकर अपनी जान की बाजी लगा दी थी।
उन्होंने व्यापारी हित में अपना बलिदान देने वाले प्रमुख नेताओं को याद किया, जिनमें लखनऊ के हरिश्चंद्र अग्रवाल, बुलंदशहर के हरिशंकर अग्रवाल व नित्यानंद कौशिक, बुलंदशहर के ही अशोक खंडेलवाल, प्रतापगढ़ के शिव सिंह, कानपुर के लोकेश ओमर, एटा के मुन्ने मियां, जौनपुर के अशोक राय, गाजियाबाद के कमल जैन, कासगंज के रमेश बिंदल, हरिद्वार के अजय गुप्ता, मुजफ्फरनगर के राकेश पवार और गोपाल पोद्दार शामिल हैं। दीपक राज सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल के लिए अपनी जान देने वाले ये सभी व्यापारी नेता हमेशा अमर रहेंगे और व्यापारी समाज हमेशा आदर के साथ इनका आभारी रहेगा।
पुष्पांजलि देने वालों में नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, नगर महामंत्री सतवीर चौधरी, नगर कोषाध्यक्ष वरियाम खान, युवा अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह बिट्टू और युवा कोषाध्यक्ष अमित चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इंडस्ट्रियल एस्टेट में बने व्यापार मंडल दफ्तर पर हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल ने की और मंच का संचालन नगर महामंत्री सतवीर चौधरी ने किया।
What's Your Reaction?




