Deoband : गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व 16 को सहारनपुर जिले में निकलेगी जागृति यात्रा

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरूद्वारा साहिब पनियाली की सेवा संभाल रहे बाबा रणजीत सिंह व गुरूद्वारा कमेटी देवबंद के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि नगर कीर्तन प्रा

Nov 9, 2025 - 21:41
24 Views
Deoband : गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व 16 को सहारनपुर जिले में निकलेगी जागृति यात्रा
Deoband : गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व 16 को सहारनपुर जिले में निकलेगी जागृति यात्रा

देवबंद : साहिब श्री गुरू तेग बहादुर, भाई मति दास, भाई सती दास, भाई दयाला के 350 वें शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब पनियाली व गुरुद्वारा श्री गुरू नानक सभा, देवबंद के संयोजन में सहारनपुर जिले में 16 नवम्बर को महान नगर कीर्तन (जाग्रति यात्रा ) निकाली जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरूद्वारा साहिब पनियाली की सेवा संभाल रहे बाबा रणजीत सिंह व गुरूद्वारा कमेटी देवबंद के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि नगर कीर्तन प्रातः काल गुरूद्वारा साहिब पनियाली से प्रारंभ होकर, देवबंद, बडगांव, रामपुर मनिहारान, नानौता, महंगी, गंगोह, नकुड़, सरसावा, सहारनपुर, गागालहेड़ी, कोटा, नागल होते हुए वापिस पनियाली पहुंचकर सम्पन्न होगा। बताया कि यात्रा में गुरूओं की ऐतिहासिक निशानियां व सोनीपत से पहुंच रही पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने संगत से बढ चढकर सहयोग देने की अपील की। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, रविंद्र सिंह, हरजीत सिंह, बाबा कपिल सिंह, सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, वीरेंद्र सिंह उप्पल,जरनैल सिंह, महा सिंह, विपिन, सोमबीर सिंह, शुभम सिंह, हर्ष भारती, राजपाल सिंह, राजेश अनेजा, मोहित मल्होत्रा,हर्षप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow