देवबंद के केएल जनता इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में दीपक राज सिंघल पैनल की एकतरफा जीत
देवबंद के केएल जनता इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में दीपक राज सिंघल पैनल ने सभी पदों पर शानदार जीत दर्ज की। राजन छाबड़ा प्रबंधक और अनुपम वशिष्ठ उपाध्यक्ष बने।
देवबंद। केएल जनता इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के संपन्न हुए चुनाव में दीपक राज सिंघल पैनल ने सभी पदों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं चुनाव अधिकारी अरुण गोयल के अनुसार प्रबंध समिति के 11 पदों के लिए दो अलग-अलग पैनलों के बीच मुकाबला था, जिसमें एक ही पैनल के सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
घोषित चुनाव नतीजों के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, प्रबंधक पद पर राजन छाबड़ा, उपप्रबंधक पद पर देवी दयाल गर्ग और कोषाध्यक्ष पद पर मंजू गिरधर विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. पन्नालाल शर्मा, दीपक राज सिंघल, अम्बरीश कुमार गोयल, अनेश कुमार शर्मा और श्यामवीर त्यागी चुने गए। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए डॉ. पन्नालाल शर्मा का नामांकन निरस्त होने के कारण अरविंद सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
पूर्व प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने सभी विजयी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी टीम कॉलेज के शैक्षणिक स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करेगी। उन्होंने अध्यक्ष पद के पर्चे को निरस्त किए जाने पर असंतोष भी व्यक्त किया। इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार, उप प्रधानाचार्य संजय धीमान, शुभम राज सिंघल, शिवम सिंघल, प्रीति गुप्ता, विनोद बाला शर्मा, वीना रानी, अजय ऋषि एडवोकेट के साथ ही चुनाव मैदान में रहे अन्य प्रत्याशी देवी दयाल शर्मा, प्रमोद गुप्ता, नरेश दत्त त्यागी, संजीव कुमार बंसल, धर्मवीर सिंह त्यागी, सुधीर कुमार त्यागी, राजकुमार सिंह और जगदीश प्रसाद बंसल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







