Deoband : दारुल उलूम में मोहतमिम ने छात्रों को पढ़ाया बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ

कहा, छात्रों को भी चाहिए कि वह उनके नक्शे कदम पर चलें। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि यहां से निकल

Jan 7, 2026 - 22:18
 0  23
Deoband : दारुल उलूम में मोहतमिम ने छात्रों को पढ़ाया बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ
Deoband : दारुल उलूम में मोहतमिम ने छात्रों को पढ़ाया बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ

देवबंद। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने छात्रों को बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ पढ़ाया। इस दौरान उलमा ने छात्रों को तालीम की रोशनी को दूर-दूर तक फैलाने की नसीहत की।
दारुल उलूम की लाइब्रेरी में स्थित हाल में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने छात्रों को बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ पढ़ाने के दौरान कहा कि हजरत इमाम बुखारी ने अपनी पूरी जिंदगी हदीस की हिफाजत में लगा दी।

छात्रों को भी चाहिए कि वह उनके नक्शे कदम पर चलें। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि यहां से निकल अब उनकी जिम्मेदारियां ओर अधिक बढ़ गई है। शिक्षा के साथ साथ वह अपने व्यवहार से इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने रखें। अंत में उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य, मुल्क में अमनो अमान और आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। इस दौरान काफी संख्या में मदरसा छात्र मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow