Deoband : बच्चों के विवाद की शिकायत करने गई महिला पर पड़ोसियों का हमला, हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल रेफर

मोहल्ला कोहला बस्ती के रहने वाले दीनू का बेटा राहिल पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हो गई, जिसमें राहिल को चोटें आईं। दीनू का कहना है कि जब उनकी पत्नी मुर्शिदा इस बात की शिकायत

May 26, 2026 - 22:28
 0  7
Deoband : बच्चों के विवाद की शिकायत करने गई महिला पर पड़ोसियों का हमला, हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल रेफर
Deoband : बच्चों के विवाद की शिकायत करने गई महिला पर पड़ोसियों का हमला, हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल रेफर

देवबंद के मोहल्ला कोहला बस्ती में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी की शिकायत करने गई एक महिला को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में शुरुआती इलाज देने के बाद हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मोहल्ला कोहला बस्ती के रहने वाले दीनू का बेटा राहिल पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हो गई, जिसमें राहिल को चोटें आईं। दीनू का कहना है कि जब उनकी पत्नी मुर्शिदा इस बात की शिकायत लेकर पड़ोसियों के घर गईं, तो वहां मौजूद कई लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से पीड़िता पर हमला कर दिया।

हमले में मुर्शिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उन्हें हमलावरों से बचाया। परिजनों ने तुरंत घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।

दीनू ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Also Click : Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow