Deoband News: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाए शासन- प्रशासन: पंडित सतेंद्र
शिक्षा के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर चिंता जताते हुए कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। जहां नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने से स्कूल संचालकों के चेहरों पर मुस्का...
By INA News Deoband.
देवबंद: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने शासन-प्रशासन से निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के मानक तय होने चाहिए और उल्लंघन करने वालों की मान्यता खत्म होनी चाहिए।
शुक्रवार को पंडित सतेंद्र शर्मा ने शिक्षा के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर चिंता जताते हुए कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। जहां नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने से स्कूल संचालकों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती हैं।
वहीं पहले से महंगाई की मार झेल रहे अभिभावकों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण निजी स्कूल संचालक तय दुकानों से कोर्स की खरीदारी करने के लिए अभिभावकों को मजूबर कर रहे हैं।
ताकि उन्हें मोटा कमीशन मिल सके। जबकि कोर्स और ड्रैस पर 50 फीसदी की छूट अभिभावकों को मिलनी चाहिए। पंडित सतेंद्र शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार से निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती से रोक लगाने, फीस न देने की स्थिति में बच्चों और अभिभावकों का उत्पीड़न करने वालों और तय दुकानों से कोर्स खरीदने के लिए मजबूर करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?









