Deoband News: हत्या के प्रयास में दो सगे भाई गिरफ्तार, डंडे बरामद, फुलास अकबरपुर गांव में तरावीह की नमाज के बाद हुआ था विवाद
छह से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने मोहम्मद हारून की तहरीर पर रईस, महताब, अंजार, फरमान और शाहबाज के विरुद्ध हत्या का प्रयास सहित अन्य ...
By INA News Deoband.
देवबंद: फुलास अकबरपुर गांव में तरावीह की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। बता दें कि दो दिन पूर्व फुलास अकबरपुर गांव में तरावीह की नमाज के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
इसमें जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले थे। जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने मोहम्मद हारून की तहरीर पर रईस, महताब, अंजार, फरमान और शाहबाज के विरुद्ध हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। बुधवार को पुलिस ने राज्य राजमार्ग-59 स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर 22 के पास से आरोपी अंजार और फरमान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घायल पक्ष की उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। झगड़े वाली रात वे घर जाते समय उनके साथ गाली गलौज कर रहे थे। इसके बाद झगड़ा शुरू हुआ। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?











