देवबंद में अनियंत्रित डंपर ने तोड़े 5 बिजली के खंभे: सड़क किनारे पलटा वाहन, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

देवबंद के सांपला रोड पर बजरी भरा डंपर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलटा। 5 खंभे टूटने से नगर और देहात की विद्युत आपूर्ति ठप, मरम्मत जारी।

By INA News Desk
Aug 26, 2026 - 22:23
54 Views
देवबंद में अनियंत्रित डंपर ने तोड़े 5 बिजली के खंभे: सड़क किनारे पलटा वाहन, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र में सांपला मार्ग पर तेज रफ्तार बजरी से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से टकरा गया। टक्कर इतनी तीव्र थी कि एक के बाद एक पांच विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए और डंपर सड़क किनारे पलट गया। इस भीषण दुर्घटना के कारण आसपास के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

बजरी लदा डंपर देवबंद से बरला की तरफ जा रहा था। सांपला मार्ग स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जब तक चालक वाहन को संतुलित कर पाता, तब तक डंपर विद्युत खंभों को तोड़ते हुए पलट चुका था। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा की दृष्टि से लोग दुकानों से बाहर निकल आए। खंभे टूटते ही स्वतः विद्युत प्रवाह बंद हो जाने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत निगम की तकनीकी टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइनों तथा खंभों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया। अवर अभियंता विजय शर्मा ने बताया कि डंपर की टक्कर से पांच खंभे और तार बुरी तरह टूट गए हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। क्रेन की मदद से डंपर को हटवाने और नए पोल लगाकर लाइनों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Also Click : Hardoi: हरदोई में 22 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व तय हुई थी शादी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement