Deoband : वरिष्ठ पत्रकार गोविंदराम शर्मा का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
आबकारी मार्ग के निवासी गोविंदराम शर्मा ने विभिन्न समाचार पत्रों में लंबे समय तक काम किया। अपनी लेखनी से उन्होंने गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक
देवबंद में वरिष्ठ पत्रकार गोविंदराम शर्मा का बीमारी के कारण निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और पिछले कई वर्षों से हृदय रोग से जूझ रहे थे। उनके निधन पर पत्रकारों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख जताया है।
आबकारी मार्ग के निवासी गोविंदराम शर्मा ने विभिन्न समाचार पत्रों में लंबे समय तक काम किया। अपनी लेखनी से उन्होंने गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाने में मदद की। वे कई वर्षों से बीमार थे और घर पर ही इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की खबर फैलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। देवीकुंड श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व विधायक माविया अली, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रेस एसोसिएशन और नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल, राजेश गुप्ता तथा पत्रकार मुमताज अहमद, अथर उस्मानी, समीर चौधरी, राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।
Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला
What's Your Reaction?









