Sambhal : खेत में चारा काटने से मना करना पड़ा भारी- तीन नेत्रहीन बच्चों व मां पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरा जट निवासी देवेंद्र की पत्नी प्रवेश अपने तीन नेत्रहीन बच्चों दीपांशी, तरुण और चिंटू के साथ अपने खेत में मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले

Jan 22, 2026 - 21:42
 0  93
Sambhal : खेत में चारा काटने से मना करना पड़ा भारी- तीन नेत्रहीन बच्चों व मां पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Sambhal : खेत में चारा काटने से मना करना पड़ा भारी- तीन नेत्रहीन बच्चों व मां पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा जट में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पड़ोसियों ने खेत में चारा काटने से मना करने पर एक महिला और उसके तीन नेत्रहीन बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। हमले में महिला समेत तीनों बच्चे घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरा जट निवासी देवेंद्र की पत्नी प्रवेश अपने तीन नेत्रहीन बच्चों दीपांशी, तरुण और चिंटू के साथ अपने खेत में मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बागेश और उसके परिवार के लोग देवेंद्र के खेत में चारा काटने लगे। प्रवेश ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया।आरोप है कि बागेश, उसकी पत्नी अनीता समेत अंजली, अभिषेक, सनी, आकांक्षा और शेखर ने मिलकर प्रवेश और उसके तीनों नेत्रहीन बच्चों पर लाठी, डंडों और दराती से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।घटना के बाद घायल पक्ष ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं और पहले भी धमकी दे चुके हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow