Sitapur : नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य में नाला निर्माण में अनियमितताएं, प्रांकलन बोर्ड नहीं लगाया गया

सीतापुर जिले के मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। ठेकेदार द्वारा काम की शुरुआत में प्रांकलन बोर्ड न

Jan 22, 2026 - 21:39
29 Views
Sitapur : नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य में नाला निर्माण में अनियमितताएं, प्रांकलन बोर्ड नहीं लगाया गया
Sitapur : नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य में नाला निर्माण में अनियमितताएं, प्रांकलन बोर्ड नहीं लगाया गया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। ठेकेदार द्वारा काम की शुरुआत में प्रांकलन बोर्ड नहीं लगाया गया है। बोर्ड पर योजना का नाम, लागत, लंबाई, स्वीकृत राशि जैसी जानकारी होनी चाहिए ताकि स्थानीय लोग गुणवत्ता और अन्य विवरण जान सकें। कस्बे मिश्रिख में सीतापुर-हरदोई रोड के पूर्वी हिस्से पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तहसील चौराहे के पास, लकड़ी मंडी और मेला मैदान जैसे कई जगहों पर जल निकासी के लिए नाला बनवाया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार घटिया और अमानक सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन सब जानते हुए भी चुप हैं।

सूत्रों के अनुसार अधिशासी अधिकारी विभागीय कामों में ज्यादा रुचि लेते हैं क्योंकि उनमें मोटा कमीशन मिलता है। निविदा सिर्फ दिखावे के लिए निकाली जाती है और काम खत्म होने के बाद ही लोग ठेकेदार का नाम जान पाते हैं। यह मामला स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर रहा है क्योंकि सार्वजनिक धन से होने वाले निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow