Sitapur : संविधान बचाओ संवाद- सांसद राकेश राठौर ने कहा- संविधान बचेगा तो सेवता क्षेत्र बचेगा

सीतापुर के सेवता विधानसभा क्षेत्र में खनुवापुर ग्राम पंचायत में एक सभा हुई। सांसद राकेश राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान बचेगा तो सेवता क्षेत्र बचेगा। उन्होंने

Jan 22, 2026 - 21:38
 0  7
Sitapur : संविधान बचाओ संवाद- सांसद राकेश राठौर ने कहा- संविधान बचेगा तो सेवता क्षेत्र बचेगा
Sitapur : संविधान बचाओ संवाद- सांसद राकेश राठौर ने कहा- संविधान बचेगा तो सेवता क्षेत्र बचेगा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के सेवता विधानसभा क्षेत्र में खनुवापुर ग्राम पंचायत में एक सभा हुई। सांसद राकेश राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान बचेगा तो सेवता क्षेत्र बचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ भाजपा कार्यकर्ता तानाशाही कर संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं और आम नागरिकों पर दमन डाल रहे हैं। 24 जनवरी को रेऊसा में होने वाला संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम इस दमन के खिलाफ आखिरी कदम होगा। राकेश राठौर ने कहा कि सेवता क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक अन्याय को खत्म करने का काम राहुल गांधी का जाति जनगणना अभियान ही कर सकता है।

डॉ. बृजबिहारी ने कहा कि संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम गांजर में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि महिलाएं गांजर में बदलाव की नई नींव रखेंगी। युवा नेता संजय राठौर ने कहा कि सेवता में बदलाव की बुनियाद युवा शक्ति बनाएगी। पूर्व प्रधान निर्मल ने सभा का संचालन किया।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow