Deoband : पंजाब बाढ पीड़ितों की मदद के लिए रणखंडी गांव के लोगों ने की एक लाख 95 हजार की नगदी की मदद

महाराणा प्रताप सेवा समिति, रणखंडी के अध्यक्ष संदीप राणा व प्रबंधक बबलू राणा ने कहा कि देश व धर्म पर जब भी संकट आता है पंजाब सबसे आगे आकर खड़ा होता है। आ

Sep 21, 2025 - 21:48
 0  25
Deoband : पंजाब बाढ पीड़ितों की मदद के लिए रणखंडी गांव के लोगों ने की एक लाख 95 हजार की नगदी की मदद
पंजाब बाढ पीड़ितों की मदद के लिए रणखंडी गांव के लोगों ने की एक लाख 95 हजार की नगदी की मदद

देवबंद : पंजाब बाढ पीड़ितों के लिए मदद भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव रणखंडी के युवाओं ने मानवता की मिसाल पैदा करते हुए पंजाब बाढ पीड़ितों के लिए 1 लाख 95 हजार की राशि गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा को सौंपी है। महाराणा प्रताप सेवा समिति रणखंडी के बैनर तले एकत्र की गई राशि लेकर गुरूद्वारा साहिब पहुंचे गांव रणखंडी के युवाओं ने 1 लाख 95 हजार की राशि गुरूद्वारा कमेटी को सौंपकर रसीद प्राप्त की।

महाराणा प्रताप सेवा समिति, रणखंडी के अध्यक्ष संदीप राणा व प्रबंधक बबलू राणा ने कहा कि देश व धर्म पर जब भी संकट आता है पंजाब सबसे आगे आकर खड़ा होता है। आज पंजाब के लाखों लोग बाढ से प्रभावित हैै। ऐसे में हम सब का फर्ज है कि हम भी पंजाब का साथ दे। इसीलिए सेवा समिति ने समस्त ग्रामीणों के सहयोग से पंजाब वासियों की मदद के लिए यह राशि एकत्र की।गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, प्रिंस कपूर, अमनदीप सिंह, संदीप राणा, अनुराग राणा, बबलू, शिवकुमार राणा, बादल राणा, प्रवीण राणा, भानू राणा, हेमराज,अनिल राणा, गौरव राणा, केशव राणा आदि मौजूद रहे।

Also Click : दिल्ली की लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मंदोदरी का रोल, साधु-संतों, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद का विरोध, आयोजकों ने फैसला जस का तस रखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow