Deoband: ऑपरेशन सवेरा के तहत दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम चरस बरामद
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में देवबंद पुलिस ने कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में देवबंद पुलिस ने कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्करों को चंदपुर पुलिस की चौकी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन निवासी गोकलपुर झबरेड़ा उत्तराखंड और सोनी निवासी गोकलपुर झबरेड़ा उत्तराखंड शामिल हैं। दोनों के कब्जे से अलग-अलग 150-150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक हेमंत भारती, हेड कांस्टेबल ब्रह्म प्रकाश, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, कांस्टेबल पवन सिरोही, कांस्टेबल रवि राठी आदि मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने लिया जायजा
What's Your Reaction?











