सम्भल में बच्चों से शुरू हुआ विवाद, हथियार से मजदूर पर जानलेवा हमला; महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली प्रभारी को दिए गए शिकायती
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि दीपा सराय टंडी कोठी निवासी एक मजदूर पर बच्चों के विवाद के बाद भारी लोहे के हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे पीड़िता के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के जमशेद ने बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ भी अभद्रता की और धमकियां दीं। आरोप है कि जब महिला का पति नजीब अख्तर मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगा, तो आरोपी ने नजीब अख्तर के सिर पर भारी लोहे से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल को हमलावरों के चंगुल से बचाया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। यह खबर पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस का पक्ष और जांच की पुष्टि आना अभी बाकी है।
Special Article: ऑपरेशन सिंदूर व राफेल पर एक टेंडर से विपक्ष हुआ बेनकाब
What's Your Reaction?




