हरदोई में मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित।

Hardoi: मानवाधिकारों की रक्षा हेतु अंतरराष्ट्रीय संस्था मानवाधिकार एसोसिएशन हरदोई के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में

By INA News Desk
Aug 30, 2025 - 17:20
104 Views
हरदोई में मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित।
हरदोई में मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित।

Hardoi: मानवाधिकारों की रक्षा हेतु अंतरराष्ट्रीय संस्था मानवाधिकार एसोसिएशन हरदोई के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर और अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह के हाथों वितरित किए गए। अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि जन्म से ही मानवाधिकारों  के संरक्षण की पहल शुरू हो जाती है,पर जानकारी के अभाव में पता नहीं होता है समाज के हर प्रबुद्ध वर्ग को सामने आकर पीड़ित शोषित समाज के अधिकारों का हनन न हो,ऐसे प्रयास करने चाहिए।

जिला संरक्षक अशोक अग्निहोत्री ने कहा कि आए दिन मानवाधिकारों का हनन होता रहता है उसमें अधिकारों का हनन न हो सके ,ऐसे प्रयास करने चाहिए। महिला जिला अध्यक्ष सुहाना जैन ने कहा हर पीड़ित मानवता की रक्षा और उनके अधिकारों का हनन होने पर आवाज उठाई जाएगी। जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने प्रेस वार्ता में घोषित मनोनीत पदाधिकारियों में जिला संयोजक अशोक अग्निहोत्री, जिला महासचिव अखिलेश सिंह सिकरवार ,जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह चौहान, उप प्रमुख सैनिक संरक्षण जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह सोमवंशी, जिला संगठन सचिव सुनील कुमार सक्सेना, जिला प्रमुख स्वास्थ्य संरक्षण नीतीश मुखर्जी, उप प्रमुख पुलिस संरक्षण अरविंद सिंह, जिला युवा संरक्षण प्रमुख रजनीश तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष सुहाना जैन, योग संरक्षण प्रमुख विनीता पांडे, जिला संगठन सचिव लक्ष्मीकांत मिश्रा ,अतुल द्विवेदी उप प्रमुख सैनिक संरक्षण और मीडिया सचिव अशोक सिंह लालू को प्रमाण पत्र किए गए। इस अवसर पर मनोनीत पदाधिकारी और मीडिया बंधु उपस्थित रहे। 

Also Read- शाहाबाद हत्याकांड: कोतवाल उमेश त्रिपाठी और दरोगा राकेश यादव निलंबित, लापरवाही और अभद्रता के गंभीर आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow